ऐसे खाएंगे बदाम तो रहेंगे सदा जवान

ड्राई फ्रूट में सबसे ज्यादा बदाम खाए जाते हैं। नियमत मात्रा में बदाम रोजाना खाने से हमारी सेहत पर बहुत अच्छे प्रभाव पड़ते हैं और हम मधुमेह, रक्तचाप और कैस्ट्रोल जैसी बीमारियों से दूर रहते हैं। यही नहीं सही तरीके से बदाम खाने से हम दुबले व्यक्ति को मोटा कर सकते हैं और इसके विपरीत मोटे व्यक्ति को दुबला कर सकते हैं। अगर आप रोजाना बादाम का सेवन करते हैं और आप बदाम के फायदे सही तरीके से उठाना चाहते हैं तो इस नुस्खे से बदाम खाना शुरू करें और आप 1 महीने में ही बहुत अच्छे परिणाम देखेंगे।

और पढ़े: ऐसे खाएंगे बदाम तो रहेंगे सदा जवान

आयुर्वेद में बदाम के सेवन करने के अलग अलग तरीके बताए गए हैं। अलग अलग तरीके के अलग अलग फायदे है।

और एक ऐसा तरीका है जिसको हर कोई अपना सकता है और बदाम के अच्छे गुणों को अच्छी तरह से अपने शरीर को प्रदान कर सकता है।

अगर आप रोजाना इस तरीके से बदाम का सेवन करते हैं तो आप लंबी आयु तक जवान रह सकते हैं, आपके बाल घने रहेंगे, आपकी सेहत सही रहेगी और आप बीमारियों से रहित रहेंगे।

इस नुस्खे को जाने से पहले हमें यह जानना जरूरी है कि हमें किस तरह के बदाम खाने चाहिए।

बदाम की किस्में

सबसे पहले नंबर पर कैलिफ़ोर्निया बदाम सजावट के लिए बहुत ही अच्छे जैसे कि अगर आप घर में किसी तरह की डिश मनाते हैं। उदाहरण के तौर पर की तो ऐसी चीजों में हम कैलिफोर्निया बदाम उपयोग कर सकते हैं।

दूसरे नंबर पर मामरा बदाम की किस्म सबसे ज्यादा अच्छी होती है। इसमें 70 से 80% तेल की मात्रा पाई जाती है और दूसरे बदाम ओं की किस्मों के विपरीत यह बदाम महंगे भी होते हैं।

तीसरे नंबर पर आती है गुरबंदी गिरी, जिसे हम देसी बदाम गिरी भी कह सकते हैं। गुरबंदी गिरी में कैलिफ़ोर्निया बदाम के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन की मात्रा होती है और इसकी गिरी भी कैलिफ़ोर्निया बदाम के मुकाबले बहुत छोटी होती है।

ऊपर बताए गए तीनों बदाम की किस्मों में से हमें गुरबंदी गिरी का उपयोग करना है।

तो चलिए जानते हैं कि किस तरह में बदाम खाने से सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है।

इस नुस्खे से बदाम खाने से सबसे ज्यादा फायदा होता है

आपको हर रोज 15 गुरबंदी बादाम गिरी को रात को पानी में भिगो देना है। पानी की मात्रा ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आप आधे गिलास पानी में 15 गुरबंदी बादाम गिरी को भिगोकर रख सकते हैं।

सुबह उठकर आपको खाली पेट इन बादाम गिरी के छिलके उतारकर अच्छी तरह से चबाकर खाने हैं। याद रखें यहां पर आपको अच्छी तरह से जब आना है इसको पूरी तरह से पाउडर बनाकर ही निगलना है। इसके साथ आपको एक कप दूध जरूर पीना है। बदाम खाते खाते आप एक कप दूध के चाय की तरह चुस्की लेकर पीते रहे।

इस तरह आपको बदाम हर रोज खाने हैं।

इस तरह खाने से आपको बदाम के फायदे सबसे ज्यादा मिलते हैं। यह एक विधि है जिसको कि खाली पेट करना होता है।

ऐसा करने से आप पाएंगे कि आपके शरीर में पहले से ज्यादा ऊर्जा है। आप पूरा दिन अच्छा महसूस करेंगे और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।

इसके अलावा अगर आप किसी और प्रकार की बीमारी से ग्रस्त हैं तो आप पाएंगे कि आपको उसमें भी बहुत लाभ हो रहा है। जैसे कि मान लीजिए अगर आपका वजन कम है तो आप 2 महीने के बाद पाएंगे कि आपके वजन में इजाफा होने शुरू हो गया है।

इसी तरह अगर आपका वजन ज्यादा है तो आप यह पाएंगे कि आपका वजन कम होना शुरू हो गया है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सुबह खाली पेट बादाम और एक कप दूध पीने से आपको भूख कम लगेगी।

आपकी ऊर्जा बनी रहेगी जिससे कि आप कम खाएंगे और जिसके परिणाम स्वरूप स्वरूप आपका वजन कम होना शुरू हो जाएगा।

इस नुस्खे का उपयोग करने के बाद अगर आपको लाभ दिखता है तो इसको अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ भी शेयर करें और उन्हें भी तंदुरुस्त रहने में मदद करें।