Nifty-analysis-21-November

कवर ऑर्डर

कवर ऑर्डर एक मार्केट ऑर्डर होता है जिसे स्टॉप लॉस ऑर्डर के साथ प्लेस किया जाता है जिसके कारण यह निवेशक के लिए कम जोखिम पूर्ण साबित होता है। कवर ऑर्डर में निवेशक द्वारा संभावित जोखिम का आकलन पहले ही किया जा सकता है, इसलिए इसमें मार्जिन की आवश्यकता कम होती है एवं निवेशक को अधिक लिवरेज प्राप्त होता है। स्टॉप लॉस को किसी भी स्थिति में रद्द नहीं किया जा सकता है इसमें केवल बदलाव किए जा सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर मान लीजिए एक निवेशक किसी कंपनी A के 1000 शेयर ₹500 प्रति शेयर की कीमत पर खरीदने के लिए कवर ऑर्डर प्लेस करता है एवं इस कवर ऑर्डर के लिए ₹480 स्टॉप लॉस प्लेस करता है। इस प्रकार इस निवेश में निवेशक को ₹1000[(500-480)x500] के उच्चतम संभावित जोखिम का सामना करना पड़ सकता है।

कवर ऑर्डर का उपयोग शॉर्ट ट्रेड एवं लोंग ट्रेड में किया जा सकता है। कवर ऑर्डर निवेशकों के लिए एक अत्यंत लाभदायक साधन है क्योंकि इसमें सभी कवर ऑर्डर 3:20 p.m. पर अपने आप ही स्क्वायर ऑफ हो जाते हैं।