इस नुस्खे से बदाम खाने से सबसे ज्यादा फायदा होता है

हमें गुरबंदी गिरी का उपयोग करना है। तो चलिए जानते हैं कि किस तरह में बदाम खाने से सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है।

आपको हर रोज 15 गुरबंदी बादाम गिरी को रात को पानी में भिगो देना है। पानी की मात्रा ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आप आधे गिलास पानी में 15 गुरबंदी बादाम गिरी को भिगोकर रख सकते हैं।

सुबह उठकर आपको खाली पेट गिरी के छिलके उतारकर अच्छी तरह से चबाकर एक कप दूध के साथ खाना है।

इस तरह खाने से आपको बदाम के फायदे सबसे ज्यादा मिलते हैं। यह एक विधि है जिसको कि खाली पेट करना होता है।

इस तरह आपको बदाम हर रोज खाने हैं। ऐसा करने से आप पाएंगे कि आपके शरीर में पहले से ज्यादा ऊर्जा है। आप पूरा दिन अच्छा महसूस करेंगे और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।